फूलभंगा पंचायत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन , शिक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहेट: प्रखंड क्षेत्र की फूलभंगा पंचायत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पंचायत भवन में आयोजित इस बैठक में मुखिया बहामुनी सोरेन, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्यगण और प्रजायत्न संस्था के अक्षय पांडेय, अंकित एवं शिवम ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया, जिसका उद्देश्य पूरे पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके पश्चात आयोजित बैठक में शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रजायत्न संस्था के अक्षय पांडेय ने विशेष रूप से नामांकन में वृद्धि करने, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाने, विद्यालय से बाहर के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर पंचायत के सदस्यों और समुदाय के लोगों को शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्रों में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के आपसी सहयोग से गांव को शिक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें