महिला संवाद बना बदलाव की दस्तक: योजनाओं की जानकारी से जागरूक हो रहीं महिलाएं, रोजगार की मांग पर मुखर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया । गुरुवार को अररिया जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने एक नई सामाजिक चेतना को जन्म दिया। संवाद में पहुंचीं महिलाएं जहां वीडियो फिल्मों के ज़रिए योजनाओं की जानकारी से उत्साहित नजर आईं, वहीं उन्होंने स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की मांग भी खुलकर उठाई।

“पहले नहीं पता था कि क्या योजनाएं हैं, अब हमें रास्ता भी मिल गया है”—यह कहना है उन दर्जनों महिलाओं का, जिन्होंने संवाद रथ के ज़रिए पहली बार सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। महिलाओं ने कहा कि इस संवाद के माध्यम से उन्हें पता चला कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं उनके लिए पहले से ही चल रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे वंचित थीं।

रोजगार पर विशेष चिंता, पलायन से पीड़ा

कार्यक्रम में आई कुछ महिलाओं ने पलायन को सबसे बड़ा अभिशाप बताते हुए कहा कि जब पुरुष रोज़गार के लिए बाहर चले जाते हैं, तो सामाजिक, मानसिक और आर्थिक बोझ सबसे अधिक महिलाओं पर पड़ता है। उन्होंने कहा, “यदि स्थानीय स्तर पर कोई छोटा कारखाना, प्रशिक्षण केंद्र या स्व-रोजगार योजना लागू हो, तो हमें अपने परिवारों को बिखरने से बचाने का मौका मिलेगा।”

संवाद रथ से पहुँच रही है सशक्तिकरण की लहर

बता दें कि 18 अप्रैल से शुरू हुआ यह कार्यक्रम दो महीने तक चलेगा, जिसमें कुल 18 संवाद रथ प्रतिदिन जिले की 36 जगहों पर जाकर महिलाओं को वीडियो फिल्मों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।पहली पाली: सुबह 9 से 11 बजे तक,दूसरी पाली: शाम 4 से 6 बजे तक।

पूर्व निर्धारित रूट मैप के अनुसार संवाद रथ प्रतिदिन अलग-अलग पंचायतों में पहुँच रहा है। इस पहल की सकारात्मक और संतोषजनक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। महिलाओं का कहना है कि “अब हम सिर्फ वोट नहीं देंगे, सवाल भी पूछेंगे—अपने हक़ के लिए।”

महिला संवाद सिर्फ योजनाओं की जानकारी भर नहीं दे रहा, बल्कि अररिया की महिलाओं में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई चेतना जगा रहा है। सरकार यदि इन आवाज़ों को सुनकर स्थानीय स्तर पर अवसर सृजित करे, तो यह संवाद एक स्थायी बदलाव की शुरुआत साबित हो सकता है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक