देवघर में पर्यटन विकास को मिलेगी रफ्तार: जिला पर्यटन समिति की बैठक में कई योजनाओं को मिली हरी झंडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर। जिले में पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर ज़िला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपविकास आयुक्त ने की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्यटक स्थलों का समुचित विकास सुनिश्चित हो और योजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।

बैठक के दौरान देवघर प्रखंड के ग्राम पंचायत मानिकपुर स्थित दुर्गा धाम में पर्यटक विश्राम गृह निर्माण एवं लाइटिंग कार्य को स्वीकृति दी गई। इस योजना की प्राक्कलित राशि ₹22,47,500 है। साथ ही, दुर्गा धाम के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकीय विकास हेतु ₹24,84,500 की योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त बाघमारा ग्राम स्थित बैजु धाम में दो प्रमुख योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें एक गोलाकार शेड के निर्माण के लिए ₹23,66,200 तथा दूसरा पर्यटक विश्राम गृह के निर्माण हेतु ₹24,90,700 की स्वीकृत राशि शामिल है। इन सभी योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पर्यटन स्थलों के विकास से न केवल देवघर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक कार्य की मॉनिटरिंग करें और इसकी प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि देवघर को एक विकसित और सुविधासंपन्न पर्यटन स्थल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारी, जिला परिषद प्रतिनिधि, पंचायत स्तर के प्रतिनिधि, और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा लिए गए इन निर्णयों से देवघर में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और श्रद्धालु एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को