जातिगत जनगणना मेरी प्राथमिक सोच और दूरदर्शी लक्ष्य रहा है – डॉ एन के यादव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य डॉ एन के यादव ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना को लागू करने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना न केवल सामाजिक न्याय की बुनियाद है, बल्कि यह वर्षों से उनकी प्राथमिक सोच और वैचारिक प्रतिबद्धता रही है।

डॉ एन के यादव ने कहा, “मैं शुरू से ही जातिगत जनगणना का प्रबल समर्थक रहा हूं। यह मेरा दूरदर्शी लक्ष्य था कि समाज के सभी वर्गों को उनकी सही जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व और संसाधनों में भागीदारी मिले।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो निर्णय लिया गया है, वह ऐतिहासिक है और देश के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के लिए एक नई आशा की किरण है। इस कदम से देश में समावेशी विकास और सामाजिक समानता को मजबूती मिलेगी।उन्होंने इसे न सिर्फ जनगणना का निर्णय, बल्कि न्याय और समरसता के युग की शुरुआत बताया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी