रक्षा राज्यमंत्री ने राहुल गांधी पर किया तीखा प्रहार – नेशन फस्ट के चश्मे से देखें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भारतीय सेना के उत्साहवर्धन और सम्मान के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा तिरंगा के जरिए बीजेपी ने सेना के प्रति आभार जताने में जुटी हुई है. बुधवार को प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा राजधानी के शहीद चौक से लेकर कोकर बिरसा समाधि स्थल तक निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.यात्रा के दौरान करीब 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर बीजेपी कार्यकर्ता कोकर बिरसा समाधि स्थल पर पहुंचे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी समाधि स्थल पर माथा टेककर उन्हें नमन किया. भाजपा समर्थित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिला और मंडल स्तर पर अगले तीन दिनों तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी.रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इसे भी राजनीतिक चश्मे से देखती है. लेकिन हम इसे नेशन फस्ट के चश्मे से देखते हैं. हम सैनिकों को सैल्यूट करने आए हैं. जिन्होंने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को मारा है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीतिक झंडा नहीं, बल्कि देश की शान तिरंगा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से जो कहा था, वह करके दिखाया. यही नया भारत है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत