जातिगत जनगणना से साथ सरना धर्म कोड की मांग , बीजेपी को घेरने में जुटा पूरा विपक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची ; सरना धर्म कोड को लेकर एक बार फिर से मांग तेज हो गई है. दरअसल, केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा विपक्ष के जातिगत जनगणना की मांग मान लिए जाने के बाद सरना धर्म कोड की मांग को बल मिला है. ऐसे में कांग्रेस और जेएमएम जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल कराने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है.

पिछले दिनों रांची दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुई पीसीसी विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में सरना धर्म कोड को लेकर संघर्ष तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने 26 मई को राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन रांची में आयोजित करने का निर्णय लिया है. पार्टी ने राज्यस्तरीय आंदोलन के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार आंदोलन करने का भी निर्णय लिया है.ट्राइबल बहुल झारखंड में आदिवासी समुदाय के द्वारा विशेष रूप से सरना धर्म के अनुयायी जनगणना में अलग से सरना धर्म कोड की मांग कर रहे हैं. उनका तर्क है कि इससे उनकी पहचान को मान्यता मिलेगी और उन्हें अन्य धार्मिक समुदायों के समान दर्जा प्राप्त होगा. उनका कहना है कि पूर्व में यह जनगणना में शामिल था. लेकिन आजादी के बाद 1961 में आदिवासी धर्म कोड को हटा दिया गया था. सरना धर्म को प्रकृति के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना होता है.सरना धर्म कोड को लेकर हाल के वर्षों में सियासत होती रही है. कांग्रेस और जेएमएम ने तो इसे चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल कर रखा है. हालांकि बीजेपी इस मुद्दे पर अब तक बेसुध की स्थिति में हैं. नवंबर 2020 में हेमंत सरकार ने जब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सरना धर्मकोड को लेकर बुलाया तो, सदन में सर्वसम्मति से पास कराने में भाजपा ने भी सहयोग किया था. पारित प्रस्ताव में जनगणना 2021 में ‘सरना’ को एक अलग धर्म के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया था.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल