राज्य सरकार ने डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में केंद्र को भेजा दुबारा जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र को दुबारा जवाब भेजा है। उसमें राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद भी डीजीपी बनाये रखने पर केंद्र सरकार द्वारा की गयी आपत्ति का जवाब दिया है। राज्य सरकार ने विभिन्न नियमों और अन्य राज्यों की नीतियों को कोट करते हुए अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को जायज ठहराया है। यहां मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पत्र लिख कर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को रिटायर करने का आदेश दिया था। उसके बाद भी राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को रिटायर करने के बदले डीजीपी पद पर उनकी नियुक्ति को जायज ठहराते हुए जवाब भेज दिया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फिर से मुख्य सचिव को पत्र लिख कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाये रखने पर आपत्ति जतायी थी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को ही राज्य सरकार को लिखे पत्र के साथ महालेखाकार कार्यालय को भी अनुराग गुप्ता के रिटायरमेंट की जानकारी दी थी। राज्य सरकार द्वारा दुबारा जवाब दिये जाने के बाद अब केंद्र सरकार के अगले कदम की प्रतीक्षा की जा रही है। इस पर पूरे प्रशासनिक महकमे और आम जनता की भी नजर है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक