बीजेपी को झटका, कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा समर्थको से साथ थामा झामुमो का दामन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में अन्य दलों से कार्यकर्ताओं के शामिल होने का क्रम तेज हो चला है। इस सिलसिले में सोमवार को भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय में झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सबको दल की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व मे रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली।  विनोद पांडेय ने सभी का पार्टी मे स्वागत किया और दल की नीति- सिद्धांतों से अवगत कराकर संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प दिलाया।
सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य शामिल थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं