सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की नवनिर्वाचित टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह और जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी व उत्तम कुमार शामिल रहे।

टीम ने मुख्यमंत्री को हाल में संपन्न जेएससीए चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नयी कमेटी अपनी ऊर्जा और क्षमता के साथ राज्य में क्रिकेट को नयी दिशा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, और जेएससीए की नयी टीम के नेतृत्व में इन प्रतिभाओं को तराशने का काम और प्रभावी तरीके से होगा। उन्होंने खिलाड़ियों के विकास और क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस मुलाकात को क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जहां प्रशासन और क्रिकेट संस्था मिलकर राज्य में खेल संस्कृति को और समृद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ने को तत्पर हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की

बांग्ला अकादमी की मांग पर झारखंड में बांग्लाभाषी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

घाटशिला। झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समाज के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार और बांग्लाभाषी समुदाय के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा