देवघर में साइबर पुलिस की हिरासत में युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघरः झारखंड के देवघर जिले की साइबर पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के विरोध में गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए देवघर के पालाजोरी थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जिस युवक की मौत हुई है, उसका नाम मेराज अंसारी बताया गया है। पुलिस ने उसे साइबर अपराध के एक मामले में बुधवार सुबह हिरासत में लिया था। बुधवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हिरासत में पिटाई की वजह से उसकी जान गई है। इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर किसी अधिकारी ने पक्ष नहीं रखा है।
ग्रामीणों के अनुसार, साइबर पुलिस और पालाजोरी थाने की टीम ने दुधनी गांव में छापेमारी कर 35 वर्षीय मेराज अंसारी सहित चार युवकों को हिरासत में लिया था। मेराज के घरवालों को गुरुवार सुबह जानकारी दी गई कि तबीयत खराब होने की वजह से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर