जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया।
शिविर में अंचलाधिकारी अनुपम, कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीपीएम धीरेंद्र कुमार तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पिंटू कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में भूमि एवं राजस्व सुधार, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, उद्योग, खाद्य आपूर्ति सहित 36 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर पहुंचे लोगों से आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।
अंचलाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ संकल्प के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिनों के दौरान विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित तीन दिनों में कुल 192 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 108 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर लाभुकों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी लिए गए तथा लोगों की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई। अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान होने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि शेष आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज