बिहार के ‘कैनाल मैन को अकेले नहीं लगता है मन ,71 साल की उम्र में फिर से शादी करेंगे ,केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से चाहिए स्पेशल परमिशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गया:  बिहार के दूसरे दशरथ मांझी कहे जाने वाले लौंगी भुईयां 71 साल की उम्र में फिर से शादी करने जा रहे हैं।  लौंगी भुइयां अकेले 3 किलोमीटर लंबी नहर बनाकर मशहूर हुए थे। उनकी पहली पत्नी का 2 साल पहले निधन हो चुका है। लौंगी को अकेले मन नहीं लगता अब जीवनसाथी चाहते हैं। इसके लिए वे बिहार के मंत्री जीतनराम मांझी से अनुमति लेंगे। लोग उन्हें बिहार का दूसरा दशरथ मांझी मानते हैं। उन्होंने पहाड़ काटकर गांव तक पानी पहुंचाया था। अब वे दो नए तालाब खोद रहे हैं। शादी के लिए उन्हें 70 हजार रुपए की जरूरत है। माझी गया जिले के बांके बाजार में कोठीलवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता रानीगंज की एक महिला से लगभग तय हो गया है। लेकिन, वे शादी से पहले जीतनराम मांझी से इजाजत लेना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गया के सांसद भी हैं। दशरथ मांझी से प्रेरणा लेकर लौंगी भुईयां ने ऐसा काम किया कि लोग उन्हें बिहार का दूसरा दशरथ मांझी कहने लगे। उन्होंने अकेले ही गांव में पानी लाने की ठानी। पहाड़ काटकर 3 किलोमीटर लंबी नहर बना दी। इस काम में उन्हें 30 साल लग गए। 71 साल की उम्र में भी वे काम कर रहे हैं। आजकल वे खजरहा जंगल के पहाड़ों के बीच दो नए तालाब खोद रहे हैं। ये तालाब 100 फीट चौड़े और 12 फीट ऊंचे होंगे। इनका इस्तेमाल मछली पालन के लिए किया जाएगा। और यह सारा काम लौंगी भुईयां अकेले ही कर रहे हैं। लौंगी भुईयां ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मिलेंगे और उनसे शादी की अनुमति लेंगे। अगर वो इजाजत देंगे तब ही हम शादी करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष