केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 19 जून को करेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

  रांची। राजधानी रांची की बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 19 जून को होगा। यह एलिवेटेड कॉरिडोर झारखंड का पहला ऐसा कॉरिडोर है, जिसे राज्य की जनता को समर्पित किया जा रहा है। इसकी जानकारी आज नई दिल्ली में झारखंड के प्रतिनिधियों द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद साझा की गई।बैठक में मंत्री को परियोजना की प्रगति की जानकारी दी गई और उद्घाटन के लिए अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। रातू रोड वर्षों से रांची के सबसे व्यस्त और जामग्रस्त क्षेत्रों में शामिल रहा है। इस कॉरिडोर के चालू हो जाने से वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी और शहर में ट्रैफिक का संचालन पहले से कहीं अधिक सुगम हो सकेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी अब जबकि उद्घाटन की तारीख तय हो गई है, उद्घाटन समारोह की तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी। इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कार्यान्वित किया गया है और इसे शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक