सीता सोरेन ने पूर्व सहायक पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
दुमका : पूर्व विधायक सीता सोरेन ने अपने निजी सहायक रह चुके देवाशीष मनोरंजन घोष के विरुद्ध चेकबुक में फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये निकासी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। सीता 2024 के विधानसभा चुनाव में जामताड़ा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार थीं। सीता सोरेन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने 2024 में जामताड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ने के वक्त रांची के जगन्नाथपुर के रहने वाले देवाशीष मनोरंजन घोष को व्यक्तिगत सहायक के रूप में रखा था।चुनाव के वक्त घोष उनका सारा कामकाज देखता था। चुनाव के बाद जब मार्च 2025 में उससे हिसाब मांगा तो उसने कहा कि सारा हिसाब आपको बाद में दे देंगे, लेकिन काफी दिनों तक उसने हिसाब नहीं दिया।अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि चुनाव में जो रकम पार्टी से मिली थी, उसमें काफी घपला हुआ है। जब मैंने देवाशीष से अपनी चेकबुक मांगी तो उसने शुरू में आनाकानी की। बाद में जब चेकबुक दी तो उसमें कई पन्नों पर मेरे जाली हस्ताक्षर किए हुए मिले।सीता सोरेन ने कहा है कि चुनाव से पहले पीए देवाशीष के खाते में मामूली रकम थी, पर चुनाव के दौरान उसके खाते में काफी रुपये की लेनदेन हुई है। उसने बंगाल से एक बड़ी गाड़ी भी खरीदी है।साथ ही काफी मात्रा में सोने के जेवरात खरीदे हैं। सीता सोरेन ने बताया कि चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से जो पैसे दिए गए थे, उसमें भी घपला किया गया है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक