सिरम टोली बचाओ मोर्चा ने आज राजधानी बंद बुलाया , सड़को पर पुलिसकर्मियों की तैनाती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  जिला पुलिस प्रशासन की ओर से आदिवासी बचाओ मोर्चा सह केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा की ओर से बुधवार को आहुत झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर तैनात किया गया है। वहीं, विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए जैप महिला बटालियन के अलावा आरएपी और अन्य यूनिट के पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, थानावार नियमित गश्ती के अलावा विशेष सतर्कता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से शहर के महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील इलाके में भी सुरक्षा को लेकर अलग से इंतजाम किए गए हैं। मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक पर अग्निशमन दस्ता के अलावा अन्य एहतियाती संसाधन के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। पुलिस की ओर से ड्रोन से भी बंद समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सिटी कंट्रोल रूम से भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हर पल की खबर लेते रहेंगे। सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि शहर के व्यस्त मार्ग, प्रमुख इलाकों के अलावा कई लूप लाइन पर भी पुलिस गश्त बंद के दौरान तेज रहेगी, ताकि आमजन को आवाजाही में किसी स्तर से परेशानी नहीं हो

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र

शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने हेतु स्मार पत्र सौंपा

कटिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट,कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना