झारखंड में तय समय पर होगी मानसून की एंट्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची:  मानसून ने अपने निर्धारित समय 1 जून से आठ दिन पहले ही केरल में 24 मई को दस्तक दे दी तब झारखंड के लोगों को उम्मीद बंधी थी कि इस बार उन्हें मानसूनी बारिश का इंतजार नहीं करना होगा, लेकिन मौसम केंद्र, रांची के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में मानसूनी बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा. सिक्किम, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और बिहार के उत्तर पूर्वी छोर तक आकर मानसून ठहर सा गया है. मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार 10 जून के बाद स्थिति सुधरने और मानसून के आगे बढ़ने के लिए बेहतर कंडीशन बनने पर 10 से 15 जून के बीच झारखंड में मानसून दस्तक दे सकता है. तब तक राज्यवासियों को इंतजार करना होगा.

उन्होंने बताया कि तत्काल में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति बनती नहीं दिख रही है. 10 जून के बाद मानसूनी हवाएं तेज होने की संभावना को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 10 से 15 जून के बीच किसी दिन राज्य में मानसून दस्तक दे देगा. राज्य में मानसून प्रवेश की सामान्य तिथि 10 से 12 जून है. ऐसे में जब केरल में दक्षिणी पश्चिम मानसून ने समय से आठ दिन पहले ही दस्तक दे दी थी, तब अनुमान यह लगाया जा रहा था कि झारखंड में भी मानसून 3 से 5 जून के बीच प्रवेश कर जाएगा, लेकिन राज्य के बेहद करीब आकर मानसून ठहर सा गया है और राज्यवासियों को मानसूनी बारिश के लिए इंतजार करना होगा. मौसम केंद्र, रांची के निदेशक और वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 4 जून को राज्य के कई इलाकों में थंडरस्ट्रॉम, वज्रपात के साथ हल्की-मध्यम दर्जे बारिश की संभावना है. गुरुवार से बहुत हल्की बारिश कहीं कहीं हो सकती है. उन्होंने बताया कि गुरुवार से राज्य में फिर एक बार तापमान बढ़ेगा और खासकर पूर्वी भाग वाले जिलों में उमस भरी गर्मी का अहसास होगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कुरसेला में 45 लीटर देसी शराब के साथ अंतरजिला शराब तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार एक अंतरजिला

महानंदा के उफान से कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़-कटाव का संकट गहराया

कटिहार। महानंदा नदी के उफान पर होने और जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बिहार के सीमांचल क्षेत्र, खासकर कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों