बकरीद आज, पुलिस ने फ्लैग मार्च कर की शांति बनाये रखने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी ली जा रही है. नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक, हिरण चौक समेत अन्य जगहों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि पर्व आपसी सौहार्द का प्रतीक माना जाता है. पर्व में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है. वहीं मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च के साथ ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी रखी जा रही है. लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की जा रही है. लोगों को बताया जा रहा है कि यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें. स्थानीय पुलिस सक्रिय है. शरारती तत्वों पर कड़ी नजर है. किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों को बक्सा नहीं जायेगा. वही मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में भी ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी ली जा रही है. मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर अपील की जा रही है. ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है. किसी भी कीमत पर अफवाह फैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. लोगों से अपील की जा रही है कि सोशल मीडिया के अफवाह पर ध्यान ना दें. किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क कर करें. कार्रवाई की जाएगी

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक