दो बेटियां पैदा होने पर महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गरजासारन पंचायत के मामाअहरी में बेटी होने पर एक महिला को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है. महिला को ससुराल वालों ने जमीन जायदाद और संपत्ति से बेदखल कर घर से बाहर कर दिया है. इसके बाद पीड़ित महिला समीमा परवीन ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक साल 2013 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ ही समीमा परवीन नाम की महिला की शादी मोइनुद्दीन अंसारी से हुई थी. शादी के कुछ महीनों तक जिंदगी अच्छी गुजरी. उसके बाद कुछ वर्षों तक बच्चा नहीं होने पर प्रताड़ित किया गया. उसके बाद दो बेटी हुई. बड़ी लड़की का नाम जब परवीन, उम्र 6 वर्ष और दूसरी लड़की का नाम फातिमा परवीन, उम्र साढ़े तीन वर्ष की है. दो बच्ची होने के बाद ससुराल वालों की ओर से महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा, इसे लेकर कई बार सामाजिक फैसला भी हुआ लेकिन किसी की बात मानने को तैयार नहीं है. यह प्रताड़ना का स्तर इस हद तक पहुंच गया कि महिला को मारपीट करने के बाद घर से बाहर कर दिया गया. जिसके बाद पिछले तीन दिनों से महिला ससुराल के गेट के सामने भूखे प्यासे अपनी दोनों बेटियों के साथ पड़ी हुई है. महिला समाज और धनवार पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है. आवेदन मिलने के बाद धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल ने संज्ञान लेते हुए बताया, ”आवेदन के आधार पर पति मोइनुद्दीन अंसारी जो बेंगलुरु में काम कर रहा है, उससे फोन के माध्यम से बात की और 15 तारीख को पति-पत्नी और परिवार वालों को थाना बुलाया गया है. वहीं थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल ने ये भी बताया कि जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक