पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं शहादत दिवस पर भाजपा,रांची महानगर जिला के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल, कोकर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम  हुआ। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, जिला अध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह, अशोक बड़ाइक, रवि मुंडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरती आबा के पवित्र समाधि पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा–सुमन अर्पित किया। पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत की संस्कृति,धर्म और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले जनजातीय गौरव ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी सदैव देश एवं राज्य के लिए प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध उनका संघर्ष युगों-युगों तक मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बिरसा मुंडा के पद चिन्हों पर चलकर ही देश और झारखंड आगे बढ़ेगा।  पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजू सिंह,बसंत दास, अनीता वर्मा, रोशनी खलको, पायल सोनी, सुरेश प्रसाद, रणधीर सिंह, रामलगन राम, सुजीत शर्मा, अनिल अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता  शामिल रहें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक