नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, आठ हजार से अधिक नए लिपिक के पदों का सृजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (10 जून, 2025) को कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. सात डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है. लगातार गैरहाजिर रहने के चलते यह एक्शन सरकार की ओर से लिया गया है. जिन सात चिकित्सकों को बर्खास्त किया गया है उनमें डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मो. फिरदौस और डॉ. जागृति सोनम शामिल हैं. ये तीनों खगड़िया में चिकित्सा पदाधिकारी थे. इनके अलावा डॉक्टर अनामिका कुमारी को बर्खास्त किया गया है. ये लखीसराय में थीं. लखीसराय के ही डॉ. अनुपम कुमारी और डॉ. अभिनव कुमार के अलावा बेगूसराय के अनुपम कुमार को भी बर्खास्त किया गया है.दूसरी ओर बैठक में नई नियुक्तियों के अलावा अन्य परियोजनाओं की भी मंजूरी सरकार की ओर से दी गई है. इसके अलावा महिला सरकारी सेवकों को जहां उनकी पोस्टिंग है वहीं आवास की सुविधा मिले इससे संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है. निजी मकानमालिक के साथ एग्रीमेंट होगा. इसका भुगतान राज्य सरकार करेगी. दूसरी ओर कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत कार्यालय में लिपिक के 8093 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा वायुयान संगठन निदेशालय में विभिन्न श्रेणी के चार नियोजन आधारित पदों का भी सृजन किया गया है. पटना के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी इकाई की स्थापना एवं संचालन के लिए 36 नए पदों का सृजन किया गया है. कृषि विपणन निदेशालय में विभिन्न कोटि के 14 पदों का भी सृजन किया गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक