चतरा : ग्रामीण विकास दीपिका पाण्डेय सिंह ने मनरेगा व अन्य योजनाओं की समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 चतरा : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को चतरा पहुंचे। दोनों मंत्री कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लिए भाग। मंत्री के चतरा आगमन पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आभार प्रकट करते हुए पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। परिसदन सभागार में उपविकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंताओं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाएं जैसे बिरसा हरित ग्राम योजना, खेल मैदान निर्माण एवं सिंचाई कूप संवर्धन योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मंत्री ने प्रखंडवार अबुआ आवास की समीक्षा की और वैसे प्रखंड जिनका आवास योजना में प्रगति किस्त एवं आवास पूर्ण कराने के मामले में अपेक्षाकृत नहीं है। उनपर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधूरे आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत पौधारोपण को प्राथमिकता देने एवं पौधों की देखभाल और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना की समयबद्ध पूर्णता पर ज़ोर दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक