गरीबी दूर करने वाली योजनाओं के लिए केंद्र ने नहीं दिए पैसे’- वित्त मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं, एनडीए सरकार के तीसरे टर्म का एक साल पूरा हो गया है. इसको लेकर पक्ष और विपक्ष में राजनीतिक बयानबाजी तेज है. जहां एक ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के 11 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, वहीं विपक्ष ने इसको लेकर निशाना साधा. झारखंड के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार (9 जून) को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने गरीबी दूर करने वाली कई योजनाओं के लिए पैसे नहीं दिए.रखंड सरकार में वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता राधा कृष्ण किशोर ने कहा, “झारखंड में तो नहीं दिखाई पड़ता है कि गरीबी दूर हो गई. गरीबी दूर करने वाली बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं, जिसके लिए भारत सरकार को पैसा देना था, जिसमें मनरेगा, जल जीवन मिशन योजना, राष्ट्रीय दिव्यांग योजना शामिल हैं. इनमें सैकड़ों करोड़ रुपए बाकी हैं, जिसमें आज तक पैसा नहीं मिला है. ऐसे में देश से सरकार कैसे गरीबी हटा सकती है. उन्होंने कहा, “मैं पूरे देश का हाल नहीं जानता, लेकिन झारखंड के परिप्रेक्ष्य में गरीबी दूर नहीं हुई है. ऐसे में मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड गलत प्रमाणित होता है. बीजेपी से विकास की बात अच्छी नहीं लगती है. उनसे यह बात अपेक्षित है कि बताएं कि वह पिछले 11 साल में हिंदुओं को एकजुट करने में कितना कामयाब हुए हैं. बीजेपी वालों को इसका रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए था .  बीजेपी नेता पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के 11 साल के कार्यकाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एनडीए सरकार के 11 साल की खूबियां गिनाईं. जेपी नड्डा ने पूर्व की सरकारों की खामियां गिनाते हुए कहा, “2014 से पहले पिछली सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी. लेकिन 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भावना बदल गई. अब लोग गर्व से कहते हैं, मोदी है तो मुमकिन है. हम गरीबी हटाओ का नारा लेकर नहीं चले हैं, हमने गरीब कल्याण करके दिखाया है. आंकड़े इस बात का सबूत हैं. देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. इसी तरीके से अति गरीबी में 80 फीसदी की कमी आई है.”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार