मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली। मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। केरल में मानसूनी बारिश तेज होने के चलते मौसम विभाग ने बुधवार को एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिचूर और कासरगोड जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया। गुरुवार के लिए दो जिलों, शुक्रवार के लिए चार जिलों, शनिवार के लिए नौ जिलों और रविवार के लिए 14 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आरेंज अलर्ट का मतलब है कि 11 से 20 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार से रविवार तक केरल-कार्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने से बचने की चेतावनी भी दी है, क्योंकि तटीय क्षेत्र में तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका है। राज्य में 24 मई को मानसून पहुंचा था।भीषण गर्मी व लू से पूरा उत्तर भारत बेहाल है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्मी से झुलस रहे हैं। दिन के साथ रातें भी गर्म हैं। पंजाब में बठिंडा का तापमान लगातार दूसरे दिन 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी का तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश का लगभग एक तिहाई हिस्सा भीषण गर्मी से झुलस रहा है।त्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। पिथौरागढ़ शहर में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। पांच घंटे में 79 मिमी वर्षा से नालियां उफान पर आ गई और पानी दुकानों व घरों में घुस गया। देहरादून में बुधवार दोपहर बाद कहीं-कहीं झमाझम वर्षा हुई। तापमान में 24 घंटे के भीतर करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से सामान्य वर्षा हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। अधिकांश क्षेत्रों में चिपचिपा मौसम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 14 जून के आसपास छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर