पटना की एयर होस्टेस मनीषा अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में हुई मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : अहमदाबाद प्लेन हादसे में पटना की एयर होस्टेस मनीषा थापा ने भी अपनी जान गंवा दी है. मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थीं. लेकिन उनके पिता राजू थापा बेगूसराय में जिला पुलिस में तैनात हैं. चूंकि उनके परिवार के सभी सदस्य शुरू से ही बीएमपी और जिला बल में थे, इसलिए मनीषा का जन्म और काम पटना में ही हुआ. मनीषा थापा की मां लक्ष्मी थापा गृहिणी हैं. एक भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहा है.

परिवार के लोगों ने बताया कि मनीषा थापा पहले पटना में इंडिगो में नौकरी करती थीं. इसके बाद वह आकाश और फिर एयर इंडिया में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रही थीं. वह पटना के जगदेव पथ स्थित गांधीपुरम कॉलोनी के पास सालों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं.हादसे के वक्त एयर इंडिया के विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे. इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे. इनके अलावा फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर भी सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही मनीषा थापा के परिजन पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पड़ोसियों ने बताया कि मनीषा एक होनहार छात्रा थी. पढ़ाई और फिर नौकरी के दौरान उसने कभी कोई लापरवाही नहीं बरती. हाल ही में मनीषा अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन के लिए गई थी. इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर उसकी मौत की खबर सुनकर लोग स्तब्ध हैं.

मनीषा थापा के दो चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) में हवलदार हैं. वे बटालियन नंबर 1 में तैनात हैं. मनीषा का पूरा परिवार पटना के बीएसएपी ग्राउंड से कुछ ही दूरी पर जगदेवपथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की