आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर HC में सुनवाई, 20 जून तक टली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची :  सूबे के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. आलमगीर आलम की तरफ से कोर्ट में सुनवाई के दौरान बहस पूरी कर ली गई है. जबकि अगली सुनवाई में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा. मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 जून 2025 की तिथि निर्धारित की गई है. 

आपको बता दें, यह पूरा मामला ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाला से जुड़ा है. मामले में ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से अब तक वे रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद है. उनपर टेंडर आवंटन में कमीशन लेने का आरोप है.

मामले में ईडी ने इससे पहले 21 फरवरी 2023 को भी कार्रवाई की थी इस दिन ईडी ने चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के राजधानी रांची और जमशेदपुर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसके बाद वीरेंद्र सहित कई लोगों को ईडी ने अरेस्ट किया था. दूसरी बार ईडी ने 6 और 7 मई 2024 को बड़ी कार्रवाई की थी जिसमें ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल और कई इंजीनियर्स और कांट्रैक्ट ठेकेदार के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से करीब 32 करोड़ रुपए की बरामदगी की थी. इसके बाद ईडी ने आलमगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी की और लगातार दो दिन 14 और 15 मई मामले में पूछताछ की और इस बीच 15 मई को उन्हें अरेस्ट कर लिया.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की