NEET UG 2025 RESULT हिमांशु बने झारखंड टॉपर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के जरिए देश के सभी मेडिकल संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में दाखिला होगा. नीट 2025 के घोषित रिजल्ट में रांची समेत झारखंड से बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है.

गिरिडीह के हिमांशु कुमार ने NEET UG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 134 हासिल कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. हिमांशु का यह सफर केवल मेहनत का नहीं, बल्कि हौसले और परिवार के लिए कुछ कर गुजरने की जिद का परिणाम है. मुश्किल हालातों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया. उनके पिता एक छोटी-सी दुकान में मोबाइल और टीवी रिपेयरिंग का काम करते हैं. बीते वर्ष उनके पिताजी को बड़ी आंत में ट्यूमर की गंभीर बीमारी हुई, जिसके इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद तक जाना पड़ा. आज भी वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं.इस साल NEET परीक्षा में झारखंड से 35,397 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 19,203 सफल रहे. राज्य का कुल सफलता प्रतिशत करीब 54% रहा, जो संतोषजनक माना जा रहा है. देशभर में इस वर्ष 22.09 लाख परीक्षार्थी NEET में शामिल हुए. ऑल इंडिया टॉपर रहे राजस्थान के महेश कुमार, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरी रैंक पाई. छात्राओं में अविका अग्रवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पांचवां स्थान प्राप्त किया.रांची के जेवीएम श्यामली के 40 से अधिक छात्रों ने अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर इस स्कूल के टॉप रैंक वाले छात्रों में सिद्धार्थ अग्रवाल को AIR- 373, स्पर्श सिदाना को AIR- 743, रौनक को AIR- 847 मिला है. सफलता हासिल करने वाले इस स्कूल के अन्य छात्रों में मीत राज, पारिजात बनर्जी, वीरेंद्र सिंह रावत, अरहम सिद्दीकी, कशिश राज और श्रद्धा समेत कई अन्य शामिल हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत