आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एएसआई शहीद, रांची में राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गये हैं.

उनके पार्थिव शरीर को रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप लाया गया. जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता.दरअसल, नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सीआरपीएफ, ओडिशा पुलिस की एसओजी और झारखंड पुलिस शामिल थी. ओडिशा के राउरकेला जिला के बोलांग थाना के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को टारगेट कर आईईडी ब्लास्ट कर दिया.

 

इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें आनन-फानन में राउरकेला अस्पताल में भेजा गया. जहां इलाज के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हो गए.बता दें कि चाईबासा और ओडिशा से सटे जंगली क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और पुलिस बड़े स्तर पर नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसमें पुलिस को कई सफलताएं भी मिली हैं. लेकिन घने जंगलों में आईईडी प्लांट होने की वजह से सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन चलाने में दिक्कत हो रही है. पिछले कुछ दिनों में सारंडा के इलाकों में कई आईईडी ब्लास्ट हो चुके हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत