दिल्ली से रांची जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी,रूट डायवर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने संबंधित एयरलाइंस से उड़ानों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. स्थिति सामान्य होने पर ही उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा.सोमवार को खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दो प्रमुख उड़ानों का रूट डायवर्ट कर दिया गया. दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB 1113 रांची एयरपोर्ट नहीं पहुंची. इस फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया. वहीं, भुवनेश्वर से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट IGO 7361 को भी मौसम खराब होने के कारण रायपुर डायवर्ट किया गया.रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि खराब मौसम की वजह से यह निर्णय लिया गया. एयरपोर्ट निदेशक आर. मौर्य ने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है. दृश्यता बेहद कम थी, जिससे लैंडिंग संभव नहीं हो सकी.मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश और गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है. विशेषकर रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़ और लोहरदगा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. खराब मौसम का असर सिर्फ हवाई उड़ानों पर ही नहीं, बल्कि सड़क यातायात और जनजीवन पर भी पड़ा है. कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की