राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को पार्टी नेताओं ने बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड प्रदेश राजद की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को बधाई दी है।इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गौतम सागर राणा एवं महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने संजय सिंह यादव को आशीर्वाद बधाई एवं शुभकामनाएं दी ! महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा ने संजय सिंह यादव को मुंह में मिठाई खिलाकर बधाई दी और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने का सुझाव दिया ! राणा जी ने कहा कि राज्य में राजद का अनेक स्थानों पर मजबूत जनाधार है। इस पर संजय सिंह यादव ने कहा कि आपका मार्गदर्शन स्नेहपूर्वक स्वीकार्य है पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने के लिए संगठन को ताकतवर बनाया जाएगा ! 5 जुलाई को पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी रोड मैप तैयार करेगा । बधाई देने वाले नेताओं में मदन यादव सुनीता चौधरी डॉ मनोज कुमार मो इरफान अंसारी मनोज पांडेय आबिद अली इंद्रदेव ठाकुर चंद्रशेखर भगत सुधीर गोप रामकुमार यादव इम्तियाज हुसैन मोहर सिंह यादव धर्मेंद्र महतो रामभजन सिंह रामप्रवेश सिंह मोहर सिंह यादव रंजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत