कैबिनेट का बड़ा फैसला : बिहार के 6 नए शहरों को मिली उड़ान की सौगात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार की कड़ी में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। छह नए शहरों में छोटे हवाई अड्डे से परिचालन स्वीकृत करने के लिए राज्य सरकार भारतीय विमान प्राधिकरण के साथ समझौता करेगी। मंगलवार को मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। आज की बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए। बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार की कड़ी में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। छह नए शहरों में छोटे हवाई अड्डे से परिचालन स्वीकृत करने के लिए राज्य सरकार भारतीय विमान प्राधिकरण के साथ समझौता करेगी। मंगलवार को मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। आज की बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए। राज्य मंत्रिमंडल ने चना मसूर और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। जिसके तहत चना के लिए 5650, सरसों के लिए 5950 और मसूर के लिए 6700 रुपए होगा। सरकार इन फसलों की खरीद भी करेगी। इसके अलावा राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय पुस्तकालयध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार राज्य विद्यालय पुस्तकालययाध्यक्ष संवर्ग नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है।राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार राज्य विद्यालय परिचारी संवर्ग नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत शिक्षा विभाग में लिपिक और परिचारी संवर्ग के 50 प्रतिशत पदों पर अब अनुकंपा पर नियुक्ति होगी जबकि 50 प्रतिशत पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे। बिहार पुलिस की प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी और उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बहाल किए गए भारतीय सेना के 1717 सेवानिवृत सैनिकों को 2025-26 के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष