झारखंड में मानसून पहुचते ही मचा कोहराम , पुल टूटा, स्कूल बंद और कई जिलों में अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
  • रांची : झारखंड में मानसून राहत नहीं बल्कि आफत लेकर आया है। गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मानसून ने और बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी झारखंड में मानसून के आते ही लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश का असर दिखने लगा है। 19 जून को रांची-खूंटी सहित छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है।भारी बारिश की वजह से खूंटी जिले के तोरपा में बड़ा हादसा हो गया। तोरपा में बनई नदी पर बना पुल अचानक गिर गया। पुल के गिर जाने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिस समय पुल गिरा उस समय इस पुल से एक ट्रक गुजर रही थी। ड्राइवर की समझदारी से ट्रक नदी में समाने से बच गया। पुल टूटते ही ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और पुल के टूटे हुए हिस्से में जाकर ट्रक अचानक से रूक गई। उधर भारी बारिश चलते कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रांची में हाल ये है कि पंडारा रोड तालाब में तब्दील हो गया । पुल टूटने के बाद इलाके का संपर्क जिले के अन्य हिस्सों से कट गया है। भारी बारिश की वजह से रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया जिससे आवागमन बाधित हो गया है। लोहरदगा में भारी बारिश की वजह से शंख नदी उफान पर आ गई है। राज्य के अलग- अलग जिलों में नदियां उफान पर है।  राज्य में दामोदर, बराकर, स्वर्णरेखा सहित कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों