पटना – रांची नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम नीट पेपर लीक मामले में रांची और पटना में छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह इडी की टीम रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर पहुंच कर तलाशी ले रही है। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदार के ठिकानों पर इडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी नीट पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर ईसीआईआर तैयार करने के बाद इडी ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि 5 मई 2024 को नीट परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आई थीं। इस मामले की जांच सबसे पहले पटना की आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने इस केस में अब तक आठ लोगों को आरोपित बनाया है। इनमें संजीव मुखिया, सिकंदर यादवेंदु, आयुष राज, रॉकी, अमित आनंद, नीतीश कुमार, बिट्टू और अखिलेश शामिल हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक