झारखंड में आफत की बारिश मे 6 की मौत, मिलेगा मुआवजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बारिश के बीच राज्य में अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई है. रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कें पानी में डूब गई हैं.  पूरे झारखंड में पुल बहने, मकान गिरने, कुआं धंसने, वज्रपात और सड़क हादसे जैसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं. इन हादसों में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. कई जगहों पर पानी की तेज धार में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीमें उतारनी पड़ी हैं.खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के सोमर बाजार मोहल्ले में एक अर्धनिर्मित कुएं की मिट्टी अचानक धंसने से पास में खेल रहे दो बच्चे अंदर समा गए. खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड़मा गांव में गुरुवार को एक कच्ची दीवार के गिरने से उसके नीचे दबकर 19 वर्षीय युवक राजकुमार मांझी की मौत हो गई. बारिश का आलम यह रहा कि जिले के चांडिल अनुमंडल के एसडीएम विकास कुमार राय का ठिकाना ही बारिश के पानी में जल मग्न हो गया और वह नाव में बैठकर पूरे परिवार को रेस्क्यू करते दिखे. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलाशयों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है.पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चक्रधरपुर में बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें दबने से एक महिला गुरुबारी दोंगो की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए. रांची जिले के तमाड़ में भी घर गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई है. झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति लापता है. इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने  कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा प्रदान किया जाएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक