शराब के शौकीनों को नहीं मिल रहा है मनचाहा ब्रांड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को शराब आपूर्ति कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शराब आपूर्ति कंपनियों ने मंत्री के सामने अपने बकाया भुगतान की जानकारी दी। बताया कि करीब 200 करोड़ रुपये का बकाया विभाग पर है, जिसके चलते उन्हें शराब की आपूर्ति करने में परेशानी हो रही है। यही वजह है कि राज्य की शराब दुकानों से ब्रांडेड शराब आउट ऑफ स्टाक हो चुके हैं। इसपर मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी बकाया राशि का भुगतान हो जाएगा। विभाग में अधिकारियों की कमी थी।उत्पाद आयुक्त सह महाप्रबंधक जेएसबीसीएल अवकाश पर थे। इसके चलते भुगतान नहीं हो पा रहा था। अब वे भी अवकाश से लौटे हैं और विभाग में नए अधिकारी का पदस्थापन भी हो गया है। अगले हफ्ते से विभाग की व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। मंत्री ने शराब आपूर्ति कंपनियों से कहा कि वे ब्रांडेड शराब की आपूर्ति करें, ताकि राजस्व के हो रहे नुकसान को रोका जा सके। दरअसल है की  राज्य में करीब 86 प्रतिशत ब्रांडेड शराब की आपूर्ति इन्हीं कंपनियों के जिम्मे है। इन्हें अप्रैल महीने से ही शराब आपूर्ति के बकाया का भुगतान नहीं हो सका है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक