झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची-झारखंड कैबिनेट ने आज शुक्रवार को 26 प्रस्तावों पर मुहर लगायी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक झारखंड मंत्रालय में हुई. इसमें रांची विश्वविद्यालय के खूंटी जिला स्थित महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए संतावन करोड़ पंचानबे लाख तैंतालीस हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए अड़तीस करोड़ छिहत्तर लाख चौंतीस हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी.झारखंड के प्रमंडलीय मुख्यालयों जैसे दुमका एवं पलामू में डिप्लोमा स्तरीय राजकीय फार्मेसी संस्थान की स्थापना के लिए 56 (28+28) पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली के निदेश के आलोक में झारखंड में Legislative Forum on HIV/AIDS (LFA) का गठन किए जाने की स्वीकृति दी गयी. झारखंड राज्य आवास बोर्ड (आवासीय भू-सम्पदा का प्रबंधन एवं निस्तार) (संशोधन) विनियमावली-2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी। झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद् (संशोधन) नियमावली-2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी. झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड, रांची के संचालन, प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए तीन करोड़ रुपए की सहायता अनुदान का प्रतिवर्ष भुगतान झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड, रांची को करने की स्वीकृति दी गयी. झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली- 2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी. डॉ गुरुचरण सिंह सलूजा, चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल, नगर उंटारी, गढ़वा को सेवा से बर्खास्तगी के दंड को यथावत् रखने की स्वीकृति दी गयी । झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि (JCF) से कुल इकतीस करोड़ पचास लाख रुपए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी गयी. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक