खुलकर बोलिए न सीएम बनना चाहते हैं, बिहार बुला रहा है के ड्रामे की क्या जरूरत ; चिराग पर तेजस्वी का तंज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने  कसा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी ने चिराग से कहा कि वे खुलकर बोलें कि सीएम बनना चाहते हैं। उन्होंने लोजपा-रामविलास के प्रमुख को तंज कसते हुए कहा की  ‘बिहार बुला रहा है’ का ड्रामा नहीं करना चाहिए । बता दें कि चिराग पासवान  बिहार होने वाले  विधानसभा चुनाव के लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह खुद इसके संकेत भी दे चुके हैं। अगर इच्छा है चिराग पासवान या किसी की, तो खुलकर बोलिए न कि हम मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। ड्रामा करने की क्या जरूरत है कि अब बिहार हमको बुला रहा है। भगा दिया था क्या इतना साल से बिहार?” इस इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक एनडीए के अन्य नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। बीते कुछ समय से बिहार की राजनीति में चिराग पासवान चर्चा का विषय बने हुए हैं। चिराग की पार्टी लोजपा-रामविलास के सांसद अरुण भारती और अन्य नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। उनका दावा है कि पार्टी के अंदर से यह मांग उठ रही है। चिराग को कार्यकर्ताओं द्वारा शेखपुरा या शाहाबाद की किसी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर मिल चुका है। खुद चिराग पासवान भी कह चुके हैं कि उनकी पार्टी अगर तय करेगी तो वे जरूर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और उनका मन केंद्र से ज्यादा बिहार की राजनीति में है। दूसरी ओर, अरुण भारती का कहना है कि इस संबंध में सहयोगी दलों से बात की जाएगी। अगर चिराग को यहां कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो ही वे बिहार आएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की