गृह विभाग ने कुख्यात अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुरस्कार देने का ले सकती है फैसला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड में सरकार पहले नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि घोषित करती आई है। लेकिन अब सरकार कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए भी पुरस्कार राशि देगी। पुरस्कार राशि की वैधता दो वर्ष तक रहेगी। अगर पहली बार पुरस्कार राशि घोषित करने के दो माह में गिरफ्तारी नहीं होती है। तो पुरस्कार राशि बढ़ाई जा सकती है। वही डीजीपी ने बताया कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है। जहां नक्सलियों पर इनाम की राशि एक करोड़ तक है। इनाम की वजह से नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है और झारखंड राज्य नक्सली मुक्त हुआ है।

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि रिवॉर्ड पॉलिसी उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ा हथियार साबित हुआ है। इसकी वजह से उग्रवाद की समाप्ति में पुलिस को बड़ी सहायता मिली है। ऐसे में अब अपराधियों पर भी रिवॉर्ड घोषित होने पर पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ सफलता मिलेगी। इससे राज्य को अपराध मुक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस की कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चल रही है। एटीएस भी लगातार काम कर रही है। लेकिन रिवॉर्ड पॉलिसी की सुविधा सरकार ने दी है, जिसका फायदा पुलिस विभाग को मिलेगा।

डीजीपी ने कहा कि अपराधियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के अपराध को शामिल किया गया है। उसके आधार पर इनाम की राशि घोषित की जाएगी। वही अपराधियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ताकि किसी भी तरह का खतरा उन पर ना हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दौरान अखंड पाठ व अखंड दीपक का जलता रहना इस मंदिर की विशेषता है

कटिहार : कटिहार के शहरी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा केंद्र हैं। यहां खासकर शारदीय नवरात्र के मौके पर

मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशासन मुस्तैद, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कुरसेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अटास यूनिट ने जिला प्रशासन के सहयोग से खेल भवन में मनाया योग कार्यक्रम

कटिहार : अटास यूनिट, कटिहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से खेल भवन सह व्यायामशाला परिसर में योग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया कटिहार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

कटिहार : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया कटिहार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के उपस्थित शिक्षकों