रांची : रांची में एक सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट के पेशकार और शिक्षक समेत तीन लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना नामकुम इलाके में हुई। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल यात्री को कुचल दिया। इसके बाद कार भी नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है। सोम सिन्हा के परिवार वालों ने बताया कि रात 10 बजकर 12 मिनट पर उनकी सोम सिन्हा से बात हुई थी। उस समय वो पैदल ही घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि जब सोम देर तक घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें एक सड़क दुर्घटना दिखाई दी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। जब सोम का कहीं पता नहीं चला तो वे दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचे। वहां उन्हें सोम की चप्पल मिली, जिससे उनकी पहचान हुई। वहीं प्रवीर हांसदा के परिवार वालों को हादसे की जानकारी पुल पर पड़े जूते से मिली। डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर पांडेय ने बताया कि नामकुम में दुर्गा सोरेन के पास स्थित पुल पर यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार चालक ने पहले स्कूटी सवार प्रवीर हांसदा को टक्कर मारी। इसके बाद पैदल चल रहे शिक्षक सोम सिन्हा को अपनी चपेट में लिया। टक्कर और तेज रफ्तार के कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह भी हादसे का शिकार हो गया।
कटिहार सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दौरान अखंड पाठ व अखंड दीपक का जलता रहना इस मंदिर की विशेषता है
कटिहार : कटिहार के शहरी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा केंद्र हैं। यहां खासकर शारदीय नवरात्र के मौके पर

