राज्य के नव ननिर्माण का संकल्प लें : सुदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : आजसू  पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने 1986 से 2000 तक सांसद-विधायक बनाए बिना संघर्ष किया। उसी संघर्ष का परिणाम है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य का निर्माण किया। अब राज्य के नव निर्माण का संकल्प लें। सुदेश महतो रविवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आजसू के स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे। स्थापना दिवस का आयोजन बलिदान दिवस के रूप में किया गया। सुदेश महतो ने कहा कि यह दिन झारखंड आंदोलन के उन अमर शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने राज्य की अस्मिता, अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। बलिदान दिवस केवल अतीत को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन और भविष्य निर्माण का भी समय है। राज्य को एक नई सोच के साथ आगे लेकर जाने की आवश्यकता है। वर्तमान हेमंत सरकार झूठ बोलकर और गुमराह कर राजनीति कर रही है। महिलाओं को सत्ता हासिल करने का आधार बनाया गया और अब छह लाख महिलाओं का नाम मंईयां योजना से काटा जा रहा है। इसका जवाबदेह कौन होगा? सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार में जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं। जनता इस सरकार से मात्र छह माह में ही त्रस्त हो चुकी है। सरकारी तंत्र जनता को धमकाने में लगा है। जमीन के नाम पर अपराध का बोलबाला है। एक जमीन की छह बार रजिस्ट्री हो रही है और सीओ तथा थाना फर्जी करने वालों के पक्ष में वास्तविक मालिक को प्रताड़ित करते हैं। राज्य में न तो नियोजन नीति बनी, न विस्थापन नीति और न ही स्थानीय नीति। इस सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं। आजसू कार्यकर्ता हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें। आज से आजसू एक नए तेवर में दिख रही है। अब राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लेकर यहां से हमलोग जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्होंने जाति के आधार पर आरक्षण की मांग की। समारोह से पूर्व विभिन्न मोहल्लों से महानगर कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में खेलगांव स्थित समारोह स्थल पहुंचे। समारोह स्थल पर ही रक्तदान शिविर लगाया गया था, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। आंदोलनकारीयो को ही अपेक्षित रखा गया : भगत मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि जिस सपने के साथ हमलोगों ने बलिदान दिया एवं बहुत ऐसे हमारे साथी जो अभी हमारे बीच नहीं हैं, उनके बलिदानों को वर्तमान सरकार कुचलने का कार्य कर रही है। आज झारखंड आंदोलनकारी के नाम पर सरकार बनाकर आंदोलनकारियों को ही उपेक्षित रखा गया है। चारों तरफ भ्रष्टाचार और झारखंड की खनिज संपदाओं को बेचा जा रहा है। यह सरकार सिर्फ और सिर्फ लूटने में लगी हुई है। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आज का दिन झारखंडी भावना को जागृत करने और शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प दिवस है। यह दिन हमें सोचने पर विवश करता है कि राज्य गठन के बाद हम जनता की अपेक्षाओं पर कहां तक खरे उतरे हैं। समारोह को केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, डोमन सिंह मुंडा, संजय बसु मल्लिक, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, बादल महतो, नजरूल हसन हाशमी, श्रीमती यशोदा देवी, जिप अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, संजय मेहता, बबलू महतो, टिकैत महतो समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर बोले तेजस्वी का तंज, 11 दस्तावेज नहीं तो वोटर नहीं होंगे ?

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण पर हंगामा मचा हुआ है. अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने

‘बम बम ‘ के जयकारों के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रियों का छठा जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, : ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के 8605 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था सोमवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास

सुप्रीम कोर्ट बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बिहार की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण करने के चुनाव आयोग के फैसले की वैधता