रांची में मूसलाधार बारिश बनी आफत , 14 जिलों में यलो अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य के सभी जिलों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी बांग्लादेश के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इन दोनों कारणों से पूरे राज्य में पिछले कुछ दिनों से पूरे राज्य में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 22 जून को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं कहीं भारी वर्षा होने के संकेत हैं। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है और इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 और 25 जून को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में जबकि 25 जून को इन जिलों के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है ।  राजधानी रांची में रुक रुककर हो रही झमाझम बारिश अब आम जन-जीवन के लिए आफत बन गई है आईपीएस अधिकारी सरोजिनी लकड़ा का रांची स्थित आवास भी जलमग्न हो गया है. उनके घर के कमरों तक पानी घुस आया है और आने-जाने के रास्ते पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुके हैं. इसके पहले  धनबाद और बोकारो जिले को जोड़ने वाला बाघमारा के माटीगढ़ डैम कॉलोनी के पास जमुनिया नदी पर बना नवनिर्मित पुल और एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल का गार्डवॉल और उसकी मिट्टी ढह गई है. साथ ही एप्रोच रोड में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थी .

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत