बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमडेगा  :  झारखंड में सिमडेगा के रहने वाले तीन दोस्तों की बर्थडे पार्टी से लौटते समय दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है. एक युवक का बर्थडे था और वह अपने दो दोस्तों के लेकर गुमला जिले के तपकरा डैम गए थे. दिनभर तीनों दोस्तों ने जमकर बर्थडे का सेलिब्रेशन किया और शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौटने के लिए निकल गए. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन दोस्त सोमवार को गुमला जिले के तपकरा डैम बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए गए थे, जहां तीनों ने दिनभर पार्टी की. शाम के समय तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर होकर घर लौट रहे थे. इसी बीच कोलेबिरा और गुमला को जोड़ने वाली एनएच 143 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार की थी कि वह कई फीट दूर जाकर गिरे.

3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

इस दौरान मौके पर ही सूरज बाघवार और अमृत बाघवार की मौत हो गई. वहीं, तीसरा युवक मोनू टेटे गंभीर रूप से घायल हो गया है. मोनू को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची कोलेबिरा थाने की पुलिस ने तीन युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच की शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस

वह आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को