झारखंड में भ्रष्टाचार पर BJP का हल्लाबोल, कार्यालयों का घेराव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

  रांची  : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के 264 अंचल कार्यालयों पर घेराव प्रदर्शन किया है. पार्टी का आरोप है कि भ्रष्टाचार चरम पर है, विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अवैध माइनिंग हो रही है ।  किसानों के बकाया राशि, रोजगार, पेसा कानून, भाषा विवाद, स्थानीय नीति और नियोजन नीति जैसे मुद्दे पर सड़क पर उतरे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने सभी बड़े और छोटे नेताओं को अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो कर प्रदर्शन किया . गिरिडीह जिला के गावां प्रखंड में नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया. वहीं राजधानी में रांची विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अंचल कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ नारेबाजी की. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आज राज्य की जनता परेशान है और सरकार मस्त है. विधायक ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ इस सरकार को फिर से लाने का काम जनता ने किया था, वह भरोसा टूट गया है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के अंदर हत्या, लूट, बलात्कार और छिनतई की घटनाएं आम हो रही हैं. पुलिस प्रशासन इसे पकड़ने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है. ऐसी स्थिति में जनता मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती और भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में आंदोलन कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की