झारखंड में तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची   झारखंड में मॉनसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है और इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मंगलवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आम लोगों के लिए यह एक राहत की खबर है.मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) सक्रिय है, जिसके चलते एक टर्फलाइन झारखंड से होकर गुजर रही है. इस कारण बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है.मंगलवार को शाम 5:30 बजे तक रांची में 55.8 मिमी, लातेहार में 26.5 मिमी और खूंटी में 22.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. 14 जिलों के लिए अलर्ट जारीसाहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, देवघर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में येलो अलर्ट. 26 जून को: पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट. 27 जून को: गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला में येलो अलर्ट.बारिश की वजह से झारखंड का औसत तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जिससे आम जनता को गर्मी से राहत मिली है.लगातार हो रही बारिश से किसानों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. बुवाई के काम में तेजी आने की संभावना है, जिससे खरीफ फसलों के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है. आने वाले तीन दिन झारखंड के लिए मॉनसूनी राहत लेकर आएगी. हालांकि, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग की सलाह का पालन करना और सुरक्षित स्थानों पर रहना जरूरी होगा

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक