झारखंड के 15 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे ,लगाई गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह: पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अपहृत बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों का अब तक कोई सुराग मिल भी नहीं पाया कि इस बीच झारखंड के 15 प्रवासी मजदूरों के दुबई में फंसे होने का मामला सामने आया है. दुबई में फंसे मजदूरों में 5 मजदूर बगोदर के भी शामिल हैं. मजदूरों ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए वीडियो वायरल कर वहां फंसे होने की बात को साझा किया है. साथ ही सरकार से सहयोग की अपील की है. मजदूरों के दुबई में फंसे होने की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी परेशान हैं. मजदूरों ने वीडियो के जरिए कहा कि वे टावर लेन में काम करने गए थे. तीन महीने से मजदूरी नहीं मिला है. जिससे खाने-पीने को लाले पड़े हुए हैं. किराया नहीं देने पर मकान मालिक के द्वारा कमरा खाली करने की चेतावनी दी जा रही है.दुबई में कुल 15 मजदूर फंसे हुए हैं, जिसमें गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अंबाडीह के बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, निमियाघाट थाना क्षेत्र के माकन निवासी सीताराम महतो, मूरत महतो, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलखरी खुर्द के चुरामन महतो, चंद्रिका महतो, कैलाश महतो, उदयपुर के बिशुन महतो, जगन्नाथ सिंह, चितरामो के लखन सिंह, सुखदेव सिंह, गोविंदपुर के अर्जुन महतो, आंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोलमी के त्रिलोकी महतो, पलमा के बालेश्वर महतो और धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेरो के संजय कुमार महतो शामिल हैं.झारखंड में प्रवासी श्रमिकों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और झारखंड सरकार से अपील की है कि इन मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस पहल की जाए. इसके पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और