पटना वाले आवास पर तेज प्रताप यादव का मीटिंग , सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत की , कहा अपनी लड़ाई में मैं अकेला नहीं हूं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निकाले गए बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। इनमें वे अपने पटना में स्थित सरकारी आवास पर समर्थकों के साथ बैठक करते हुए नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा- बैठकों का दौर जारी है, जनता का प्यार अगर साथ है तो हर हालात और कठिनाइयों का सामना पूरी हिम्मत से करने की एक अलग शक्ति मिलती है। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव से भी वीडियो कॉल पर बात की थी। तेज प्रताप यादव की बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बात हुई। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अखिलेश से उनकी लंबी वार्ता हुई। दोनों ने बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की। अखिलेश ने उनका हालचाल जाना। इससे लगा कि अपनी लड़ाई में मैं अकेला नहीं हूं।

बता दें कि पिछले महीने तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ फोटो पोस्ट हुआ था। इसमें दोनों के 12 साल से रिलेशनशिप में होने का दावा किया गया। कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट हो गया। फिर एक नए पोस्ट में तेज प्रताप ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों