बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताने से भड़की सियासी चिंगारी, एनडीए के निशाने पर मल्लिकार्जुन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एनडीए नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि खरगे ने बिहार को छोटा-मोटा राज्य कहा है। सम्राट ने इसकी निंदा की। साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खरगे पर बिहार वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि खरगे अपने बयान में बिहार को छोटा-मोटा राज्य बता रहे हैं। सम्राट ने कहा, “ खरगे गांधी के प्रथम सत्याग्रह की भूमि और देश को प्रथम राष्ट्रपति देने वाले बिहार का महत्व नहीं जानते हैं। बिहार छोटा मोटा राज्य नहीं, बल्कि यह वह भूमि है जहां से लोकतंत्र की नींव पड़ी, जहां बुद्ध और महावीर ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और जेपी ने आपातकाल के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी।”वहीं, लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बिहार को छोटा – मोटा राज्य कहकर संबोधन करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है। यह केवल बिहार नहीं, बल्कि इसकी गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और जनमानस का अपमान है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ” बिहार छोटा राज्य नहीं, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता छोटी है। इस प्रकार का बयान न केवल बिहारवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी उजागर करता है।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और