गिरिराज पर बरसे विनोद कहा- अपनी सांप्रदायिक राजनीति को झारखंड से दूर रखें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बरसे कहा है कि वे अपनी सांप्रदायिक राजनीति को झारखंड की धरती से दूर रखें। इससे झारखंड प्रभावित नहीं होगा। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड की जनता ने पिछले चुनावों में भाजपा की साजिशों को करारा जवाब दिया है और अब तुष्टीकरण जैसे निराधार आरोप लगाने का उनका कोई नैतिक आधार नहीं है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों की बदहाल स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वहां की जनता त्रस्त है, फिर भी भाजपा नेता दूसरों पर उंगली उठाते हैं।विनोद कुमार पांडेय ने आपातकाल को लेकर भाजपा नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियों को अनुचित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेबी संस्था में तब्दील कर दिया है, जिनका उपयोग सत्ता के दुरुपयोग और विरोधियों को दबाने में हो रहा है। उन्होंने कहा, कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है, जहां कुछ लोग पूरे सिस्टम को अपने इशारों पर चला रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। झारखंड की जनता जागरूक है और वह भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। विनोद कुमार पांडेय ने गिरिराज सिंह से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा देश और झारखंड के विकास में लगाएं, न कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने में।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल