श्रद्धांजलि देने नहीं, माहौल बिगाड़ने आई थी बीजेपी – इरफान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भाजपा अब आदिवासियों को आपस में लड़ाना चाहती है – लेकिन झारखंड की एकता को नहीं तोड़ पाएगी 

भाजपा की राजनीति नफरत की फसल है – झारखंड में न हिंदू-मुसलमान चलेगा, न आदिवासी को तोड़ने की साजिश 

 

रांची ; हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन पर जब पूरा झारखंड सिद्धू-कान्हू की शहादत को श्रद्धांजलि दे रहा था, उसी समय भोगनाडीह में भाजपा द्वारा की गई शर्मनाक हरकत ने यह साबित कर दिया कि भाजपा को न तो आदिवासियों से कोई लगाव है, और न ही उनके बलिदान का सम्मान। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा की”भाजपा के लोग आज भोगनाडीह पहुंचे, लेकिन श्रद्धांजलि देने नहीं बल्कि माहौल को बिगाड़ने और आदिवासियों के बीच फूट डालने के इरादे से! ये वही सोच है जिसने कभी जल-जंगल-जमीन छीना था और आज फिर उसी पर हमला कर रही है।”मंत्री ने आगे कहा की “ये बहुत साफ हो चुका है कि भाजपा आदिवासियों की दुश्मन पार्टी है।जब हिन्दू-मुसलमान को लड़ा कर सत्ता नहीं मिली,तो अब आदिवासियों को आपस में लड़ाने की साजिश हो रही है ।लेकिन मैं भाजपा को साफ शब्दों में चेतावनी देता हूँ . आपका कोई भी षड्यंत्र अब झारखंड में सफल नहीं होने वाला।”डॉ. अंसारी ने कहा कि इस घटना के पीछे कौन-कौन था, मैं जल्द ही सबका पर्दाफाश होगा  यह सिर्फ एक हंगामा नहीं था, यह एक सुनियोजित हमला था झारखंड की एकता पर, सिद्धू-कान्हू की विरासत पर, और हेमंत सरकार की स्थिरता पर बीजेपी को बेचेन है मंत्री ने अंत में दो टूक कहा की “मैं भाजपा को सीधी चेतावनी देता हूं की जितना जोर लगाना है लगा लो,लेकिन झारखंड की ज़मीन पर अब आदिवासी अस्मिता और अल्पसंख्यकों की एकता को कोई नहीं तोड़ सकता . हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार हर धर्म और समाज के लोगों को साथ लेकर विकास की राह पर चल रही है।

 

 

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय