पंचायत का फैसला नहीं मानने पर हुक्का पानी हुआ बंद, अब थाना की शरण में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा : पंचायत का फैसला नहीं मानना और थाना की शरण में जाना एक परिवार पर भारी पड़ गया है। दबंगों ने परिवार का हुक्का पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। साथ ही कोई भी दूकान पर सामान खरीदने और घर बनाने के लिए मजदूरों और मिस्त्री को मना कर दिया है।वहीं छत की ढ़लाई नहीं होने से परिवार इस बरसात में भीषण स्थिति से गुजर रहा है। पूरा परिवार के समक्ष विकट समस्या पैदा हो गई है। कहीं से कोई फरियाद नहीं सुनने पर यह परिवार आत्महत्या करने पर विचार कर रहा है।वहीं संबंधित परिवार ने मामले की जानकारी क्षेत्र के पत्रकारों को दी। जानकारी के अनुसार पत्थलगडा के लोहार टोला निवासी राधिका देवी पति रंजीत मिस्त्री का अपने गोतिया के साथ जमीनी विवाद था।पंचायत में यह मामला आया तो दबंगों ने एक तरफा फैसला सुना दिया। विवश होकर राधिका देवी थाना और अंचल गई तो दबंग नाराज हो गये और हुक्का पानी बंद करा दिया। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

राधिका ने बताया कि वह अत्यंत गरीब और निर्धन परिवार से है और इसलिए लोग सता रहे हैं। पत्थलगडा गांव के कुछ दबंग लोग मुहल्ले के सभी खाद्य सामग्री और अन्य दूकानदारों को सामान देने से मना कर दिया है। उन्हें धमकी दी है कि जो इस परिवार को राशन-पानी और आश्रय देगा उसका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। डर से कोई उन्हें सामान नहीं दे रहे हैं। राधिका ने बताया कि उसके बच्चे को चेचक हो गया है। बच्चा बिस्किट के लिए रो रहा है। डर से कोई दूकानदार उसे दवाई और सामान नहीं दे रहे हैं। हम सभी परिवार भूखे मरने की स्थिति में आ गये हैं। वह प्रधानमंत्री आवास बना रही थी।काम में लगे मजदूर और मिस्त्री को भगा दिया गया है। रंजीत मिस्त्री ने कहा कि दबंगों का कहना है कि थाना-कचहरी से कुछ नहीं होता है। गांव पंचायत का फैसला नहीं माना को हुक्का पानी बंद रहेगा।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक