सीएम हेमंत सोरेन ने गडकरी को लिखा पत्र , फ्लाई ओवर उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी से रातू रोड फ्लाई ओवर और गढ़वा में एनएचएआई द्वारा निर्मित सड़क के उद्घाटन समारोह की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। हेमंत सोरेन ने अपने पत्र में कहा है कि वह फिलहाल दिल्ली में इलाजरत अपने पिता शिबू सोरेन के देखभाल में लगे हैं। इसलिए उनके लिए तीन जुलाई को आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होना संभव नहीं है। साथ ही सोरेन ने कहा है कि भला ही ये केंद्र सरकार की परियोजना है, लेकिन इसमें राज्य सरकार का सहयोग कदम-कदम पर रहा है। भूमि अधिग्रहण और एनओसी से लेकर संबंधित स्थानीय मुद्दों को समन्वय के साथ हल किया गया है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।  हेमंत सोरेन ने पत्र में कहा है कि उनके लिए गढ़वा की सड़क और रातू रोड फ्लाई ओवर के उद्घाटन समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है। लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह शामिल नहीं सकते। उन्होंने गडकरी से कहा है कि अगर संभव है तो वह उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाएं, ताकि वह उसमें शामिल हो सकें। इधर एनएचएआई द्वारा निर्मित सड़क और फ्लाई ओवर के उद्घाटन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। रांची और गढ़वा में नितिन गडकरी के बैनर-पोस्टर टंग चुके हैं। केंद्र ने राज्य सरकार को विधिवत उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम की सूचना दे चुकी है। जिला प्रशासन ने भी गडकरी के आगमन को लेकर तैयारी कर ली है। 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक